असम में जाती गठन की प्रक्रिया बहुत पुरानी है। विशेषज्ञों के मुताबिक असम में सभी जाती-जनजाति के लोग बहार से आए हैं। असम के पूर्व, उत्तर पूर्व, पश्चिम-उत्तर और दक्षिण के विभिन्न जगहों से और पथ-पर्वत के रास्ते यहाँ आकर बस गए थे । असम में विभिन्न प्रजाति के लोग बाहर से आये थे। इसी तरह विभिन्न समय में और विभिन्न जाती के लोगों के सम्मिश्रण से असमिया जाती की sअन्स्कृति बनी थी। असम में आये बिभिन्न प्रजाति के लोगों के सम्मिश्रण से ही बिहू सिंस्कृत की भी शुरुआत हुई थी। असमिया लोगों के बिहू संस्कृति में ऑस्ट्रिक, निषाद, मंगोलिया, किरात, आईन, कर्ष आदि विभिन्न जाती उपजाति के जनागोस्थी के संस्कृत के सम्मिश्रण हुआ है। बिहू कृषिजीवियों का उत्सव पर्व है। इसमें इन सभी जाती-जनजाति के लोगों की संस्कृति भी मिली हुई है। इसमें किसका कितना अवदान है यह कहना मुश्किल है। बिहू उत्सव का अर्थ है आनंद का उत्सव। ऑस्ट्रिक, निषाद गाँव बसना और हल जोतकर खेती करना जानते थे और और मंगोलिया, किरात, तिब्बती और बर्मी लोग भी खेती करना जानते थे। असम में आनेवालों में ऑस्ट्रिक और बर्मी लोग ही थे अतः यहाँ के आदिम कृषिजीवी वे ही लोग हैं। उन ही लोगों द्वारा खेती करते समय फसल कटते और लगाने के समय अपनी पेट के भूख मिटने की ख़ुशी में आनंद उत्सव मानते थे। इसी तरह यहाँ आनंद उत्सव मानने की परंपरा शुरू हुई। बिहू भी आनंद का उत्सव है। आजकल बिहू को धूमधाम से मनाया जाता है। बिहू तिन प्रकार के हैं। बैशाख बिहू, कार्तिक बिहू और माघ बिहू। बैशाख बिहू को रंगली बिहू व कार्तिक बिहू को कंगाली बिहू और माघ बिहू को भोगली बिहू कहा जाता है. बैशाख बिहू को असमिया में बोहाग बिहू कहते हैं। इस बिहू में लोग नाचते हैं और गाना गाकर खुशियाँ मानते हैं। इसमें गीत, वाद्य और नाच इन तीनों का संगम होता है। इस समय बसंतकाल प्रकृति भी झूम रही होती है। बोहाग बिहू के अवसर पर लोग भैसों को लड़कर भी आनंद लेते हैं। इस पर्व के मौके पर अंडा और चिड़ियों की भी लड़ाई करते हैं और उत्सव मानते हैं। उसी तरह कार्तिक बिहू के मौके पर लोगों के भंडार खली होती हैं इसलिए लोग खेतों में दिया जानकर अच्छी फसल की कामने करते हैं। और माघ बिहू यानी भोगली बिहू में लोगों के घोरों में फसल काटकर आया रहता है और भंडार भरा रहता है। इसलिए इस बिहू में लोग मीठी-मीठी पकवान जैसे तिल पीठा, नारियल पीठा , घिला पीठा , सुतुली पीठा, पात पीठा और भात पीठा और टेकली पीठा आदि खाकर आनंद उत्सव मानते है।
No comments:
Post a Comment