Thursday, September 23, 2010

मेघालय का मातृप्रधान राज्य के रूप पहचान



मेघालयको मातृप्रधान राज्य के रूप जाता है। यहाँ प्राचीन काल से चली आ रही यह परंपरा अब भी जारी है। मेघालय में प्राचीन काल में भी लड़कियां लड़कों को सादी कर अपने घर लाती थीं। आज यह परंपरा धीरे-धीरे ख़तम होता जा रही है। प्राचीन काल से ही मेघालय में राजा का शासन चलता था जो चलन आज भी जारी है। मातृप्रधान राज्य होने के बावजूद राजा पुरुष ही होता है। मेघालय में राजा को सी ई एम् बोला जाता है। आज भी

सी ई एम् का सिस्टम जारी है। मेघालय मातृप्रधान राज्य होने के कारण वहां राजा (सी ई एम् ) के मरने के बाद राजा का बड़ा पुत्र राजा नहीं बनता है। राजा के मरने के बाद राजा (सी ई एम्) की बड़ी बहन या छोटी बहन के पुत्रों में से किशी एक जो राजा बनने के योग्य होता है उसे राजा बनाया जाता है। जिसका दायित्य मेघालय का प्रचलित उपाधि लिंग्धो जो वहां का पुरोहित होता है। वे ही राजा (सी ई एम्) चुनते हैं। मातृप्रधान राज्य होने के बावजूद राजा चुनते समय उनमे योग्यता, कार्य कुशलत व प्रतिभा को तरजीह दी जाती है।

मेघालय में राजा की तरह ही गाँव का भी मुखिया होता है जिसे मेघालय में हेड्मन बोला जाता है। आज भी वहां गाँव में हेड्मन चुनने का चलाना है। जिसे राजा (सी ई एम्) चयन करते हैं और और चुनाव द्वारा हेड्मन चुना जाता है। मातृप्रधान राज्य होने के वावजूद इसमें भी महिलाओं का भागीदारी नहीं होता। और तो और चुनाव में भी महिलाये मतदान नहीं कर सकती हैं। मेघालय में मातृप्रधान राज्य होने के कारण यहाँ सादी के बाद बच्चों का नाम, कुल, जाती और गोत्र पिता का न होकर माता का धारण करना पड़ता है। प्राचीन काल में मेघालय में खासी-जयंतिया में आजकल की तरह रोमन लिपि का प्रचालन नही था। वहां की लिपि असम और बंगला लिपि के तरह ही दुवा करता था।

No comments:

Post a Comment